Breaking News

डी.ए.वी इंटर कॉलेज में निशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

छात्रों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने की पहल

फिरोजाबाद। डी.ए.वी इंटर कॉलेज में शनिवार को निशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पेंसिल,रबर,कटर, डिब्बी,कॉपी,चॉकलेट सहित आवश्यक अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों को वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराना तथा उनके मनोबल को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्रनाथ शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ उपेंद्रनाथ शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि अध्ययन सामग्री उपलब्ध होना विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाता है और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अश्वनी कुमार सलोनिया,देवेंद्र शर्मा,सतीश चंद्र,संतोष कुमार,चित्रा रानी,लीना सिंह,डॉ.हिमांशु शर्मा,दीपचंद्र अग्रवाल,राजेश शर्मा, पंकज दीक्षित,पंकज वर्मा,पंकज कुमार,अवनीश कुमार, सुनील कुमार,धीरेंद्र कुमार,वंदना यादव,देश दीप, राजपाल गौतम, मुकेश चंद्र, राजेंद्र कुमार,मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से छात्रों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

About NW-Editor

Check Also

फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान

  फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *