Breaking News

युवती को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

इंदौर में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत हो गई। पहला हादसा विजयनगर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां 18 वर्षीय युवती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा तिंछाफाल से लौट रहे युवक के साथ हुआ, जिसकी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से मौत हो गई।

युवती को बाइक सवार ने मारी टक्कर: विजयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक हादसे में 18 वर्षीय  की मौत हो गई। मूलतः देवास की रहने वाली थी और 15 दिन पहले अपने भाई  के साथ इंदौर शिफ्ट हुई थी। वह मल्हार मॉल स्थित एक बर्गर शॉप पर काम करती थी और हादसे के समय ड्यूटी पर जा रही थी। हादसा मल्हार मेघा मॉल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने  टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल  को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार को पकड़कर विजयनगर थाना पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने हादसे को अज्ञात बताकर केस दर्ज किया और शिकायत करने गए भाई  को डांटकर भगा दिया। दिव्या परिवार की इकलौती बेटी थी और पिता देवास में मजदूरी करते हैं।

तिंछाफाल से लौटते समय युवक की बाइक को टक्कर, मौत: यह घटना आजाद नगर क्षेत्र की है। रविनगर मूसाखेड़ी निवासी 30 वर्षीय राहुल तिवारी अपने दोस्तों के साथ तिंछाफाल से पिकनिक मनाकर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।राहुल एक मॉल में काम करता था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और मां ही उसका एकमात्र सहारा थीं। कुछ वर्ष पहले उसका तलाक हो चुका था और वह अपनी मां के साथ रह रहा था। राहुल भी अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

पुलिस पर सवाल, परिजन नाराज: दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।  भाई ने आरोप लगाया कि सही समय पर कार्रवाई और एफआईआर होती तो दोषी को सजा मिलती। वहीं, राहुल के परिजन भी अज्ञात वाहन की पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

“चाइनीज मांझा अब जानलेवा अपराध: खरीदते ही जेल, दर्ज होगा गैर-इरादतन हत्या का केस, सख्त कानून लागू”

मकर संक्रांति हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अहम त्योहारों में से एक है. इस पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *