Breaking News

प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर, हालत गंभीर।

 

बिजनौर – ( किरतपुर ) क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवती को गंभीर हालत में तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले का एक युवक उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर पिछले दो वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि युवक ने धमकी देकर कई बार रुपये भी ऐंठे और शारीरिक शोषण करता रहा। सूत्रों के अनुसार 16 फरवरी 2026 की रात युवक ने युवती को अपने घर बुलाया था। वहां युवती ने शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इससे आहत होकर युवती ने वहीं जहर खा लिया। युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

कई साल पुराने अवैध कब्जे पर जेसीबी चलवाकर कब्जा हटवाया।

  बिजनौर – ( अफजलगढ़ ) नगर स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के खेल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *