संवाददाता: सैयद समीर हुसैन
मुंब्रा के डायमंड हॉल में होली फातिमा कॉन्वेंट हाई स्कूल की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक भव्य वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष का कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे विशेष विषयों पर आधारित रहा। कुछ छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया, तो वहीं कई बच्चों ने महान हस्तियों की वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने A. P. J. अब्दुल कलाम, कल्पना चावला,और मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे महान व्यक्तित्वों का रूप धारण कर सभी को प्रेरित किया और उनके योगदान की याद दिलाई। इसके अलावा, कुछ छात्रों ने देश की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें समाज को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और वृक्षारोपण के महत्व का संदेश दिया गया, ताकि देश की हरियाली बरकरार रहे और मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहे। सभी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर अभिभावकों में विशेष उत्साह और गर्व देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति, फैंसी ड्रेस और झांकियों की विशेष प्रशिक्षण स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा दी गई थी। शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सभी ने सराहना की। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. सैय्यद फिरोज सर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें अपने सभी विद्यार्थियों से विशेष लगाव है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार हर संभव प्रयास करता रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में आगे बढ़कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम का समापन तालियों की गूंज और बच्चों के उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,
News Wani
