Breaking News

वृद्धाश्रम में 102 वृद्धजनों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

– रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाली औषधियां की प्रदान
– वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच दवा वितरण करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। जिले में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया फतेहपुर यूनिट व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मवइया स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में 102 वृद्धजनों को होम्योपैथिक पाचन शक्तिवर्धक, गैस व ताकत बढ़ाने वाले सीरप प्रदान किए। साथ ही डेंगू से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होमियोपैथिक औषधियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव, वार्डेन नीतू वर्मा, अशोक यादव व प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव रेडक्रॉस के सक्रिय चेयरमैन हैं, जो विभिन्न स्वास्थ्य व सामाजिक अभियानों में योगदान देते रहते हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। जो प्रदेश में पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित है।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *