Breaking News

तापमान बढ़ने व तेज हवाएं चलने से गर्मी दिखा रही असर

– धूप से बचने के लिए उपाय कर रहे लोग
– बच्चे को धूप से बचाने के लिए सिर ढके महिला।
फतेहपुर। चालू माह के 19 दिन पूरे हुए हैं और तापमान बढ़ने व तेज हवाएं चलने से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी और तापमान में प्रतिदिन हो रही बढ़ोत्तरी से अब लोगों के चेहरे लाल होने लगे हैं। लोगों के बीच ठंडे पेय पदार्थों के साथ-साथ पानी की दरकार बढ़ गई है। लोग अपने जरूरी कामकाजों को सुबह व शाम को निपटा रहे हैं। सड़कों पर निकलने वाली महिलाएं एवं पुरूष अपने शरीर को ढके हुए देखे जा सकते हैं। रविवार को सुबह से ही तेज धूप आसमान में आ गई। युवतियां व महिलाएं मुंह में दुपट्टा बांधकर पूरा मुंह ढके रही और हाथों में छतरी लेकर धूप से बचने का प्रयास करती रही। सूरज की तपन से लोग बेहाल हो उठे। सबसे अधिक छोटे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ है। हालांकि आज रविवार रहा। जिससे बच्चे अपने-अपने घरों में हैं। स्कूल के समय तेज धूप के बीच बच्चे असरे सरों को अंगौछे व छतरी के सहारे ढक कर निकलते हैं। रास्ते मंे बच्चे अपने साथ लिए पानी की बोतल से गला तर करते हुए भी दिख जाते हैं। बच्चों के अलावा पशु-पक्षी भी प्यास बुझाने के लिए नलों के आसपास देखे जा सकते हैं। ग्रामीणांचलों का भी हाल बेहाल है। तालाब और पोखरें सूख गये हैं। जलस्तर धीरे-धीरे घटने से शहर में पानी की दिक्कतें भी शुरू हो गई हैं। शहर के कई इलाकों में जलस्तर स्तर इतना घट गया है कि हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है लेकिन गर्मी को देखते हुए जल निगम द्वारा किसी भी तरह की अब तक कोई कार्य चालू नही किया गया। शहर के अधिकांश इंडिया मार्क हैंडपम्प बिगडे़ पडे़ हैं। मौसम विभाग की माने तो दो से तीन दिनों में बदली के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। जिसके चलते एक बार फिर मौसम सामान्य हो जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

अब जबड़े के सीटी स्कैन के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

– सांई डेंटल हास्पिटल में सीबी सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन – सीबी सीटी स्कैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *