Breaking News

चोरी के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

– पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़े गए अभियुक्त व बरामद माल।
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत थाना चांदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना चांदपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 55/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का काफी मात्रा में माल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम राकेश उर्फ दनकू पुत्र स्वर्गीय रामलाल व सूरज पुत्र राकेश निवासीगण ग्राम पूरे राहत अली गौरीपुर थाना चांदपुर बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 15 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, सात किलोग्राम एल्युमीनियम वायर, 8 किलोग्राम एलटी वायर (एल्युमीनियम), 50 किलोग्राम कोर पत्ती लोहा, चैनल 4 अदद (लंबाई 18 इंच प्रत्येक) बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कौशलपति, का0 हिमांशू वर्मा शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने इस सफल कार्यवाही के लिए थाना चांदपुर पुलिस टीम को बधाई दी है और कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की चोरी या अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *