Breaking News

हिंदू महासभा ने मोहम्मद यूनुस का फूंका पुतला

हिंदू महासभा ने मोहम्मद यूनुस का फूंका पुतला
– बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व मंदिर तोड़े जाने का किया विरोध
मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने फिर से बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के शासनकाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व मंदिर तोड़े जाने एवं एक मजदूर श्रमिक दीपू चंद्रदास की निर्मम हत्या के विरोध में पटेल नगर चैराहा पर मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने भारत सरकार से मांग किया कि अब समय आ गया है कि बांग्लादेश को भारत के नक्शे में मिला लिया जाए। कब तक निर्दाेष हिंदुओं की हत्याएं वहां होती रहेंगी। सरकार को अपनी चुप्पी तोड़कर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, डॉ प्रमोद पांडेय, स्वामी राम आसरे आर्य, सूरज शुक्ला, अनमोल शुक्ला, करन सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अन्ना सांड के हमले में घायल वृद्धा ने तोड़ा दम, घर पर चल रहा था इलाज

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर मजरे रारा में खेत में काम करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *