Breaking News

मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कराया विशाल भंडारा

– पूजन-अर्चन के पश्चात कन्याओं को कराया भोज
–  भण्डारे का प्रसाद वितरित करते आयोजक।
फतेहपुर। शहर के मसवानी मोहल्ला में लखनऊ रोड स्थित शिव मंदिर व लक्ष्मी नारायण मंदिर के 42 वें वार्षिकोत्सव पर दस वर्षों की बात इस वर्ष भी मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद सर्वप्रथम भगवान शिव-लक्ष्मी नारायण को अर्पित कर कन्या भोज खिलाया तत्पश्चात भंडारे का प्रसाद भक्तगणों को वितरित किया। कार्यक्रम आयोजक भारत साहू ने बताया कि पिछले 41 वर्षों से लगातार परिवार की ओर से भगवान शिव व लक्ष्मी नारायण मंदिर का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न कराया जाता है। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, बूंदी, खीर का प्रसाद वितरण किया गया। जो देर शाम तक चला। बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भगवान शिव-लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दीप माला साहू, सौरभ गुप्ता, अतुल गुप्ता, संदीप साहू, आशीष साहू, मनोज साहू सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिशन शक्ति की टीमों ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

फतेहपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *