Breaking News

मायके से पत्नी के साथ न जाने पर पति ने खाया ज़हरीलां पादर्थ, डॉक्टर ने किया रेफर

 

फ़तेहपुर। जिले कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर गाँव मे युवक अपनी पत्नी को लिवाने आया था।पत्नी के साथ मे जाने से इंकार करने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के लवेदी थाना क्षेत्र के निवादा खुर्द कला गाँव निवासी महिपा सिंह चौहान का 34 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह चौहान की शादी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर गाँव मे हुई है। वह अपनी पत्नी को लिवाने आया था, पत्नी ने साथ में जाने से मना कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीलां पादर्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पत्नी को जानकारी हुई। तुरंत ससुरालीजन उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएससी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *