Breaking News

अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने किया रेफर

 

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव निवासी रामरतन का 28 वर्षीय पुत्र वासुदेव बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जैसे ही उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

पंद्रह दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर बीस से

– बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *