Breaking News

‘बस एक मिनट में आता हूं’… और फिर मिली लाश – लेडीज़ टॉयलेट में क्या हुआ क़त्ल का खेल?

बेंगलुरु के एक पब में शुक्रवार तड़के एक 31 वर्षीय बैंक मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत से हड़कंप मच गया. दोस्तों के साथ पार्टी करने गए इस युवक की लाश लेडीज वॉशरूम में मिली, जिससे पुलिस और पब मैनेजमेंट दोनों सकते में आ गए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के असली कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

 रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पश्चिम बेंगलुरु के राजराजेश्वरीनगर इलाके की है. मृतक की पहचान 31 वर्षीय मेघराज उर्फ मेघनंद के रूप में हुई है, जो उल्लाल मेन रोड का रहने वाला था और मूल रूप से मांड्या जिले के मड्दूर का निवासी था. वह जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में मैनेजर के तौर पर काम करता था. उसकी एक पत्नी और 6 महीने का एक बच्चा भी है.
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात मेघराज अपने तीन दोस्तों के साथ 1522 पब गया था. सभी ने वहां पार्टी की और बीयर पीने के बाद डिनर किया. लगभग रात 12 बजे पब की सर्विस बंद हो गई और दोस्तों ने बिल चुकाया. जब वे करीब 12:45 बजे निकलने लगे, तभी मेघराज को अचानक Nausea महसूस हुआ. उसने दोस्तों को बताया कि उसे उल्टी जैसा लग रहा है और वह वॉशरूम की ओर चला गया.
लेडीज वॉशरूम में मिली बॉडी
संभावना जताई जा रही है कि या तो कन्फ्यूजन में या फिर जेंट्स वॉशरूम व्यस्त होने के कारण वह गलती से लेडीज वॉशरूम में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर इंतजार के बाद जब मेघराज बाहर नहीं आया, तो दोस्तों ने पब मैनेजमेंट को सूचना दी. जब CCTV फुटेज चेक किया गया तो पता चला कि वह लेडीज वॉशरूम में गया था. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां मेघराज अचेत अवस्था में पड़ा मिला. उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमॉर्टम के बाद चलेगा मौत की असली वजह का पता
डीसीपी (वेस्ट) एस. गिरीश ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (SOCO) की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और विसरा सैंपल्स फॉरेंसिक जांच के लिए लिए गए हैं. उन्होंने कहा “फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चल पाएगा.”
भाई ने दर्ज कराई Unnatural Death की शिकायत
मेघराज के भाई विनय की शिकायत पर राजराजेश्वरीनगर पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मृत्यु (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मौत शराब या किसी अन्य पदार्थ के सेवन से हुई या किसी और वजह से.

About SaniyaFTP

Check Also

“एयरपोर्ट पर चाकू लिए दौड़ा हमलावर, 2 सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर”

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार देर रात एक खतरनाक घटना बाल-बाल टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *