फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण रहा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पुनरीक्षण अभियान को लेकर सुझाव लिए गए और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनके साथ सम्मानपूर्वक समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, क्योंकि बूथ अध्यक्ष ही संगठन की रीढ़ होते हैं।
उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूरी सक्रियता के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी समाजवादी साथियों को पार्टी की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर विधायक ऊषा मौर्या, संतोष द्विवेदी, रामशरण यादव, दलजीत निषाद, गणेश वर्मा, रीता प्रजापति, रामकृपाल सोनकर, राजू कुर्मी, केतकी यादव, संगीता राज पासवान, रत्नेश रत्ना, कमलेश निषाद, एडवोकेट जगदीश सिंह, हीरालाल निषाद, रामनारायण निषाद, अरुणेश पांडेय, वीरेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव, आजम खान, सुहैल खान हेमू, महेंद्र निषाद, हाजी सिराज, जगनायक सचान, रोहित उमराव, ललित उमराव, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, नंदकिशोर पाल, डीजी कुशवाहा, नवाब मलिक, रामआसरे प्रजापति और कल्लू राम सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News Wani
