Breaking News

शिवराजपुर में समाजसेवियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 50 जरूरतमंद परिवारों को दीपावली का उपहार

फतेहपुर। विकासखंड मलवां के ग्राम शिवराजपुर में शनिवार शाम दिवाली के अवसर पर खुशियां बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री बालाजी सेवा न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा जरूरतमंद, गरीब और दिव्यांग परिवारों को दिवाली की पूजन सामग्री वितरित की गई।

ट्रस्ट की ओर से परिवारों को मिठाई, लाई, गट्टा, मिट्टी के दीपक और पूजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं दी गईं। सामग्री पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सभी ने उत्साह और उल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाने की तैयारी की।

इस मौके पर समाजसेवियों ने कहा कि दिवाली खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का त्योहार है। सच्ची दिवाली तभी सार्थक होती है, जब हर घर में दीप जले और हर चेहरे पर मुस्कान हो। इसी उद्देश्य से हर वर्ष जरूरतमंद परिवारों के बीच दिवाली की सामग्री वितरित की जाती है।

कार्यक्रम में युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, जैविक किसान वीरेंद्र यादव, युवा उद्यमी रजनीकांत अवस्थी, शिवशंकर सिंह परिहार, आदर्श सिंह चौहान, ऋतिक ओमर, शिवम सिंह, राहुल कपाड़िया, हरेंद्र प्रताप, विवेक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फाइलेरिया के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज, स्कूली बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता के जरिए दिया बीमारी से बचाव का संदेश

फतेहपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आगामी 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *