Breaking News

श्रावण मास में बाबा मोटेश्वर धाम में उमड़ी आस्था, रुद्राभिषेक और भंडारे में जुटे श्रद्धालु

फतेहपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को सिद्धपीठ बाबा मोटेश्वर मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हसवा शिक्षामित्र परिवार के सौजन्य से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में शिक्षामित्रों और सहयोगियों ने लोककल्याण एवं जनमानस की सुख-समृद्धि की कामना के साथ भगवान शिव का पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के साथ मनोज यादव और विकास श्रीवास्तव सपत्नीक शामिल हुए।

रुद्राभिषेक के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में निर्मल तिवारी, पीयूष नाथ सिंह उर्फ गप्पू, बीपी पांडेय, महेंद्र श्रीवास्तव और अशोक सिंह सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाई और प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

इस अवसर पर हसवा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, शैली अग्निहोत्री, रोहित सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ असोथर के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, जूनियर संघ के जिला महामंत्री ललितेश द्विवेदी, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अदीप सिंह, जिला महामंत्री अंकित अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह गौर सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र एवं शिक्षक मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में हसवा टीम के राजेश सिंह, संदीप सिंह, बालकरन सिंह, सतेंद्र दीक्षित, नत्थूलाल, मनोज यादव और मनीषा सिंह समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रेलवे लाइन पर मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

फतेहपुर। रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *