Breaking News

पंडित छद्दू प्रसाद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

 

समाजसेवी इंजीनियर जगजीत सिंह भदौरिया ने विद्यालय के लिए ₹50 हजार सहयोग की कही बात, मेधावियों को किया पुरस्कृत

फतेहपुर/बिंदकी। बिंदकी थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर स्थित पंडित छद्दू प्रसाद इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया और छात्र-छात्राओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजकरण मिश्रा एवं प्रबंधक राजकुमार मिश्रा एडवोकेट सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राम विशाल पांडेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।

इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य जयप्रकाश पांडेय ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी इंजीनियर जगजीत सिंह भदौरिया, निवासी कुशारा मडराव, बिंदकी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए ₹1100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही विद्यालय के विकास के लिए ₹50 हजार का आर्थिक सहयोग देने की बात कही।

इंजीनियर जगजीत सिंह भदौरिया ने संवाददाता को बताया कि उनका इस विद्यालय से पारिवारिक एवं भावनात्मक जुड़ाव है। उनके ससुर ने इसी विद्यालय में शिक्षक के रूप में सेवाएं दी थीं और उनकी धर्मपत्नी भी इसी विद्यालय की छात्रा रही हैं। इसी जुड़ाव के चलते उन्होंने विद्यालय एवं यहां अध्ययनरत बच्चों के हित में सहयोग करने की इच्छा जताई।

विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार मिश्रा एडवोकेट ने भी प्रतिभाशाली बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया तथा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया।

प्रबंधक राजकुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने के साथ आवश्यक संसाधनों की कमी दूर की जाएगी। भवन एवं फर्नीचर संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास होगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके और विद्यालय में छात्र संख्या भी बढ़े। उन्होंने प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यालय को जिस भी आवश्यक संसाधन की जरूरत हो, उसकी जानकारी उन्हें दी जाए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विकास और आगामी आयोजनों को और व्यवस्थित एवं भव्य बनाने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजकरण मिश्रा, प्रबंधक राजकुमार मिश्रा एडवोकेट, प्रधानाचार्य जयप्रकाश पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य राम विशाल पांडेय, समाजसेवी इंजीनियर जगजीत सिंह भदौरिया, शिक्षक शोभराज, समरजीत सिंह, नरेश वर्मा, अनिल सिंह, आस्था दीक्षित, अवधेश कुमार, आदर्श कुमार एडवोकेट, निर्मल सिंह यादव, मुनीम जी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

खेत में खाद डालते समय महिला को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत में खाद डालने गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *