Breaking News

सैकड़ों बाइकों के साथ शहीदों को किया याद, नारों से गूंजा ललौली

हबीबुद्दीन खान, 

ललौली/फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत ललौली में कांग्रेस के युवा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली। सैकड़ों बाइकों के साथ निकली रैली में शहीदों को याद किया गया और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रैली का आयोजन असोथर ब्लॉक अध्यक्ष आफताब खान, कांग्रेस जिला सचिव हबीबुद्दीन खान एवं जिला सचिव सफीक अली के नेतृत्व में किया गया। बाइक रैली ललौली से बंधवा चौराहा तक निकाली गई। इस दौरान युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रैली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में ललौली प्रशासन का भी सहयोग रहा।

इस अवसर पर इमरान रजा खान, समाजसेवी इब्राहिम खान, साहिल शेख, राहीस अरब, इमाम, सद्दाम, शेखू, मो. सलमान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करने और नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने का अवसर है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आयरन फैब्रिकेशन सीखने का मौका, प्रशिक्षण के बाद मिलेगी टूलकिट

फतेहपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से एक जनपद, एक उत्पाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *