Breaking News

बांग्लादेश से जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर तक घुसपैठ! लंबा नेटवर्क बेनकाब, BSF ने घुसपैठिए को दबोचा

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार को एक बांग्लादेशी नागरिक को इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) के पास पकड़ा. उसके बाद उस बांग्लादेशी घुसपैठिए को बीएसएफ ने जम्मू पुलिस को बॉर्डर पुलिस पोस्ट (BPP) गजनसू में कनाचक पुलिस स्टेशन के तहत सौंप दिया. श्रीनगर सिटी गाइड के एक टॉप पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उस व्यक्ति को इंटरनेशनल बॉर्डर के पास गजनसू इलाके में पकड़ा गया.

उसकी पहचान शरीफुल इस्लाम भुइयां के तौर पर हुई है, जो 19 साल का है और बांग्लादेश के कोमिला जिले के अद्रा इलाके का रहने वाला हैपुलिस का कहना कि गिफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बांग्लादेशी युवक बांग्लादेश से इतनी दूर जम्मू कश्मीर कैसे पहुंचा. उसे जम्मू-कश्मीर पहुंचने में किन लोगों ने मदद की है. पुलिस इसकी भी जानकारी इकट्ठा कर रही है.इससे पहले जैसलमेर के नाचना व नोख क्षेत्र से लगती भारत-पाक सीमा पर BSF के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम इशरत पुत्र राणा मोहम्मद असलम, उम्र-35 साल. निवासी जिला सरगोधा, पंजाब, पाकिस्तान बतायाय

पाकिस्तानी घुसपैठिये के पास पाकिस्तानी मुद्रा, चाकू आदि हुए बरामद किए गये. BSF ने उसे नोख थाना को सुपर्द कर दिया. पुलिस व सुरक्षा एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा रहा है. पुलिस युवका का मेडिकल और JIC कराएगी. उसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी.

About NW-Editor

Check Also

लखीमपुर खीरी में स्मार्ट सिटीजन को मिला सम्मानित नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में प्रसारित होने वाली मासिक पत्रिका स्मार्ट सिटीजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *