Breaking News

राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया लौह पुरूष का जन्मदिन

– बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बालश्रम को खत्म करने की कही बात
– जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू।
फतेहपुर। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया। जिसमें कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू ने शिरकत की। उन्होने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन लाला राम सहायक श्रमायुक्त ने किया। सरदार बल्लभ पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण किया। उनके द्वारा उपस्थित निर्माण कामगारों एवं सेवायोजकों को विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में एवं बाल श्रम अधिनियम की जानकारी दी गई। श्री साहू ने बताया कि बालश्रम एक अभिशाप हैं और हम सबकी जिम्मेदारी हैं कि समाज में व्याप्त इस कलंक को खत्म कराएं। आज के नौनिहाल ही कल का भविष्य हैं, इनके शारीरिक, मानसिक विकास ही देश के विकास की नंीव रखता हैं, जो लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के द्वारा देखे गये सपने एक सशक्त भारत के रूप में स्थापित करता हैं। इस अवसर पर मनीष कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभिनव पाण्डेय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हरि नारायण शुक्ला निरीक्षक थाना एएचटी एवं राजेश कुमार तिवारी, एडवोकेट व आमंत्रित निर्माण श्रमिक तथा सेवायोजक उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने की अहम बैठक

– बूथ स्तर तक सतर्कता के साथ एसआईआर कराने के निर्देश – बैठक में भाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *