Breaking News

आईटीआई एडमिशन 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 7 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

फतेहपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिले के राजकीय एवं निजी आईटीआई के साथ-साथ टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित दीर्घकालीन व्यवसायों के प्रशिक्षण सत्र-2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 7 अगस्त की रात्रि तक जारी रहेगी। आवेदन पत्र भरने के बाद यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 48 घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश तथा ई-फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी आवश्यकता अनुसार विवरण डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रवेश पंजीकरण शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

  • सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये
  • अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये
  • सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये

प्रधानाचार्य ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि प्रशिक्षण सत्र-2026 में प्रवेश का अवसर हाथ से न निकल जाए।

About NW-Editor

Check Also

जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, घायल मरीज ने इलाज और ऑपरेशन खर्च को लेकर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *