Breaking News

फतेहपुर के देवीगंज में दूषित पेयजल से बढ़ा संकट, बदबूदार पानी और जलभराव पर फूटा लोगों का गुस्सा

फतेहपुर। शहर के देवीगंज मोहल्ले में गुरुवार सुबह जलापूर्ति की पाइपलाइन से गंदा और बदबूदार पानी आने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थिति यह है कि इस पानी का उपयोग न तो पीने के लिए किया जा सकता है और न ही नहाने, कपड़े धोने जैसे दैनिक कार्यों के लिए।

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजा सिंह कछवाह ने बताया कि पाइपलाइन से लगातार गंदा पानी आने के कारण मोहल्ले में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जहां भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, उसे तत्काल ठीक कराया जाए। साथ ही, जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए।

स्थानीय लोगों के अनुसार मोहल्ले की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। बारिश के मौसम में देवीगंज की गलियां पानी से लबालब भरी हुई हैं और नालियां चोक होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इस दौरान भूपेंद्र द्विवेदी, राम शंकर, शिव शंकर, संजू श्रीवास्तव, ननकई गुप्ता, विजय गुप्ता सहित अन्य लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

About NW-Editor

Check Also

जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, घायल मरीज ने इलाज और ऑपरेशन खर्च को लेकर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *