Breaking News

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी: कपल ने दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की

मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी का ऐलान किया।

कियारा और सिद्धार्थ ने नन्हे बच्चे के मोजे और जूतों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।” पोस्ट सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से दोनों को बधाइयां मिलने लगीं।

2023 में हुई थी कियारा-सिद्धार्थ की शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की नजदीकियों की चर्चा फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान शुरू हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था।

जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता

शादी के करीब दो साल बाद जुलाई 2025 में कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। इसके बाद नवंबर 2025 में कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा बताया था।

पिता बनने के अनुभव पर सिद्धार्थ ने की थी बात

सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में पिता बनने के अनुभव को लेकर भी चर्चा में रहे थे। टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने उनसे शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने को लेकर सवाल किया था। सिद्धार्थ ने बताया था कि पिता बनना उनके लिए जिंदगी की सबसे खास भूमिकाओं में से एक है। उन्होंने अपनी बेटी को बेहद प्यारा बताते हुए कहा था कि वह लगातार नई चीजें सीख रही है।

इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में सिद्धार्थ से जल्द एक और बच्चा होने की बात भी कही थी। हालांकि, उस समय कपल की ओर से दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।

मां बनने के बाद कियारा ने महसूस किए बदलाव

कियारा आडवाणी ने भी एक पॉडकास्ट में मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने से पहले और बाद में उन्हें खुद के अंदर काफी बदलाव महसूस हुआ। उनके मुताबिक, मातृत्व के बाद वह खुद को पहले से काफी अलग इंसान मानती हैं।

दोनों का सफल फिल्मी करियर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले वह फिल्म निर्माण से जुड़े काम भी कर चुके थे। ‘हंसी तो फंसी’, ‘एक विलेन’, ‘कपूर एंड संस’ और ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया।

वहीं, कियारा आडवाणी ने 2014 में ‘फुगली’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘जुगजुग जीयो’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में पहचान दिलाई।

About NW-Editor

Check Also

मुंबई में मतदाता सूची विवाद के बीच शिवाजी पार्क में प्रदर्शन, नसीरुद्दीन शाह समेत कई कलाकार पहुंचे

मुंबई। मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *