Breaking News

लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत

फतेहपुर। वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 168 वां बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वाधान में समाज के लोगों ने शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान अवंती बाई चौराहा में स्थित अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें अवंतीबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष राम लोधी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया और समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनसे कहा गया। इस अवसर पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, रघुवीर लोधी, अक्षय लोधी, फूल सिंह लोधी, उदय लोधी, सनी लोधी, अरुण लोधी, देवेन्द्र लोधी, मनोज लोधी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष राम लोधी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको दी गई है उसका वह निर्वहन करेंगे और समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *