Breaking News

अलीगढ़ में प्रेम संबंधों ने लिया खूनी मोड़, हत्या के बाद नहर में फेंका गया शव; पति भी गिरफ्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में अमित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अमित के एक महिला से पुराने प्रेम संबंध थे। बाद में महिला की एक अन्य युवक लोकेश से नजदीकियां बढ़ गईं, जिसके बाद अमित और महिला के बीच विवाद होने लगा।

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को अमित महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि वहां महिला और उसके नए प्रेमी लोकेश ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में ही छिपाकर रखा गया।

इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति संजू ने लोकेश के साथ मिलकर शव को बाइक से कासिमपुर स्थित अपर गंग नहर तक पहुंचाया और वहां फेंक दिया। बाद में हरदुआगंज क्षेत्र के सिकंदरपुर माछुआ के पास नहर से अमित का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके कथित प्रेमी लोकेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पति संजू की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी संजू रेलवे में वेंडर का काम करता था और उसकी तलाश करीब दो सप्ताह से की जा रही थी। पुलिस टीम ने ट्रेनों में भी उसकी तलाश की। गांव लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे हरदुआगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

बेटे ने जन्मदाता को उतारा मौत के घाट: थाने जाकर बोला—‘नलकूप पर लाश पड़ी है’

अलीगढ़ के क्षेत्र के गांव तरसारा में बृहस्पतिवार सुबह संपत्ति विवाद में बेटे ने बुजुर्ग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *