Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

– मायके वालों ने लगाया मारपीट का आरोप
सीतापुर। जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम वैन सोहलिया के मजरे लोनियन पुरवा में बीती रात एक 26 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतका पूनम देवी के मायके पक्ष से पिता रामकिशुन (निवासी संगतटोला, तम्बौर) तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने थानगांव पुलिस को एक तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने पूनम की मौत का कारण मारपीट बताया है और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपों के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं, मृतका पूनम के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि पूनम देवी पिछले कई सालों से बीमार थीं। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा से चल रहा था। ससुराल वालों के अनुसार, डॉक्टरों ने पूनम के फेफड़ों में पानी और अन्य गंभीर बीमारियों की जानकारी दी थी। इस मामले में थानगांव थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण लंबी बीमारी प्रतीत हो रहा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पूनम देवी की शादी करीब 10 साल पहले लोनियनपुरवा निवासी अरविंद पुत्र पांचू से हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

भ्रष्टाचार जांच पर फिर टला भरोसा?

जिला विकास अधिकारी जांच करेंगे या तारीख़ पर तारीख़ देंगे, 12 फरवरी को होगा खुलासा! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *