Breaking News

गन्ना मिल में दो ट्रैक्टरों के बीच दबने से किसान की मौत

सीतापुर। थाना रामकोट क्षेत्र स्थित जवाहरपुर चीनी मिल परिसर के बाहर गन्ना लेकर पहुंचे एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा उस समय हुआ जब गन्ना उतारने के लिए दो ट्रैक्टरों के बीच बंधी रस्सी को खोला जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से किसान दोनों ट्रैक्टरों के बीच बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मची अफरा-तफरी यह गंभीर हादसा होते ही मिल परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मृतक युवक की पहचान हेमराज निवासी मीरनगर, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रूप में हुई है। ऐसे हुआ हादसा बताया जा रहा है कि हेमराज अपने गांव के ही मुकेश के साथ गन्ना लेकर जवाहरपुर चीनी मिल आया था। मुकेश अपनी ट्रॉली पर गन्ना लेकर मिल परिसर में पहुंचा था। गन्ना उतरवाने के दौरान दो ट्रैक्टरों के बीच रस्सी बांधी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी रस्से को खोलने के दौरान अचानक असंतुलन बिगड़ गया और हेमराज दोनों ट्रैक्टरों के बीच फंसकर कुचला गया। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हेमराज ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही मिल प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। थाना रामकोट पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक हेमराज के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने ट्रैक्टर चालक मुकेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

रिश्तों का कत्ल: सीतापुर में किशोर ने चचेरे भाई की हत्या कर शव बिस्तर के नीचे छिपाया

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना विश्वमां क्षेत्र में एक चचेरे भाई ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *