– रोमांचक मुकाबले में महाजरी टीम ने मारी बाजी
– नाइट पूल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते कांग्रेस शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा।
फतेहपुर। शहर के मसवानी मुहल्ले में आयोजित मसवानी नाइट पूल क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग माहौल में शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन कांग्रेस शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने फीता काटकर किया। आयोजकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं की भारी भीड़ जुटी रही। टूर्नामेंट के आयोजक कैश खान, खुर्शीद कुरैशी, राजा बॉबी, मोईद कुरैशी व वसीक समीर समेत अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन का संकल्प जताया। रात आठ बजे शुरू हुए उद्घाटन मैच में महाजरी और पॉवर हंटर की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाजरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 58 रन बनाए और पॉवर हंटर को जीत के लिए 59 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी पॉवर हंटर की टीम लक्ष्य के करीब पहुंचकर दबाव में बिखर गई और अंतिम ओवर में चार रन शेष रहते पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही महाजरी टीम ने रोमांचक मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच के दौरान मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चौके-छक्कों और रोमांचक पलों पर दर्शकों की तालियों से मैदान गूंज उठा। शानदार प्रदर्शन के लिए मो. आफताब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं और आगामी मुकाबलों को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।

News Wani