Breaking News

फूलपत्ती मेमोरियल स्कूल में मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन

 

फतेहपुर। फूलपत्ती मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को चेयरमैन राजकुमार मौर्या द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती आशा पाल ने मुख्य अतिथि राजकुमार मौर्या को बुके देकर स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख नंद किशोर पाल और फूलसिंह का भी स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र और स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर स्टाफ में राजीव तिवारी, भानू, हरि, शिवा, आदर्श, विवेक, रामा, सुभी, आकांक्षा, सबी, प्रीति, फरहत, नीतू आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी कानपुर से दबोचा गया

फतेहपुर। सरकारी राशन कोटा और कॉलोनी का सपना दिखाकर महिलाओं से रकम ऐंठने वाले शातिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *