Breaking News

अंतर्राश्ट्रीय महिला दिवस पर प्रभारी मंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने प्रभारी मंत्री सहित मंच पर आसीन अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर अंग व भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने फतेहपुर जनपद में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में बोलते हुए अजीत पाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से महिलाओं के लिए कार्य किया है इससे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि अगर महिला न होती तो यह दुनिया न होती। महिलाओं के कारण ही आज पुरुषों का सम्मान है। विधायक विकास गुप्ता ने कहा महिलाएं अब राजनीतिक क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला महामंत्री सुनिधि तिवारी ने किया। इस अवसर पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, क्षेत्रीय मंत्री जयंती देवी वर्मा, सुधा मौर्य, मंजू शुक्ला, सुशीला मौर्य, पूनम श्रीवास्तव, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, सरोज मौर्य, कल्पना सिंह, रामप्रताप सिंह गौतम, प्रदीप गर्ग, अतुल त्रिवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

परिषदीय विद्यालय बरकतपुर में हुआ वार्षिकोत्सव

– विधायक, चेयरमैन, खण्ड शिक्षाधिकारी व अन्य हुए शामिल – मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *