Breaking News

मुंबई में 24 अगस्त को हुआ फिल्मी टाइगर अवार्ड समारोह,प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी ने लोगो को दिया पुरस्कार

*संवाददाता* 

 *सैयद समीर हुसैन*

मुंबई: एचआईके एंटरटेनमेंट की तरफ से फिल्मी टाइगर अवार्ड समारोह का आयोजन 24 अगस्त 2026, सोमवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में किया गया।समारोह का आयोजन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चला।

कार्यक्रम में अभिनेत्री मंदाकिनी को सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जबकि हैदर इशान खान को बॉलीवुड अभिनेता के रूप में प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। वहीं दिलशाद सलमानी समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल हुए।

समारोह के चीफ गेस्ट हाजी शकील सैफी की मौजूदगी में अवॉर्ड शो सफल रहा, कार्यक्रम का आयोजन हैदर इशान खान द्वारा किया गया। आयोजकों के अनुसार यह समारोह फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित करने तथा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।फिल्मी टाइगर अवार्ड शो को लेकर आयोजकों ने तैयारियां कई दिनों से चल रही थी। समारोह में फिल्मी एवं मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद बताई गई।

एक्टर ईशान हैदर ने बताया हमारा शो करने का उद्देश सिर्फ इतना है के श्री मंदाकिनी मैडम जैसी मशहूर कलाकारों के साथ नए उभरते हुए कलाकारों को एक मंच प्रदान किया जाए ताकि वो अपना और अपने शहर और अपने देश का नाम रौशन कर सके,शो के दौरान उभरते हुए टैलेंटेड कलाकारों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, उनकी प्रतिभाओं को देख कर अभिनेत्री मंदाकिनी झूम उठी,और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडोटोरियम गूंज उठा,शो के दौरान बॉलीवुड हिंदी फिल्म जगत के साथ भोजपुरी फिल्म जगत के कई सितारे मौजूद रहे,ईशान हैदर बहुत जल्द अपनी नई आने वाली हिंदी फिल्म में एक बेहतर किरदार के साथ दिखाई देंगे।

About NW-Editor

Check Also

लक्षद्वीप के पास 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार; ईरानी नाव से मुंबई ले जा रहे थे नशीला पदार्थ

मुंबई। अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोस्ट गार्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *