Breaking News

डीएम व विधायक राकेश गोस्वामी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पत्र वितरण का लाइव प्रसारण किया

महोबा उत्तर प्रदेश, कृषि भवन, लखनऊ के पत्रांक- ए०सी०/1211/स्था०नियु०ग्रुप-सी/2026-27/लखनऊ, दिनांक 24 अगस्त 2026 के क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा कृषि विभाग में चयनित एवं नियुक्ति हेतु नवचयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, महोबा में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसके उपरांत जनपद महोबा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश गोस्वामी, विधायक सदर, महोबा, जिलाधिकारी गज़ल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, रविन्द्र महेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, पुष्पेन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा, रणविजय सिंह, प्रतिनिधि विधान परिषद तथा उदित राजपूत, प्रतिनिधि विधायक चरखारी द्वारा कृषि विभाग के नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
जनपद महोबा में कुल 33 प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पदों के सापेक्ष 31 नवचयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु उपस्थित हुए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि विभाग में उनकी नियुक्ति से जनपद के किसानों को शासन की कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने सभी नवचयनित कार्मिकों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नवचयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्धों की तलाशी के साथ CCTV और सुरक्षा इंतजामों की जांच

महोबा। जनपद में बैंकिंग लेन-देन की सुरक्षा सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *