Breaking News

एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर को विधान परिषद की महत्वपूर्ण समिति का सभापति बनाया गया, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

महोबा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘आवास विकास परिषद, विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत एवं नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किए जाने संबंधी समिति’ का सभापति नियुक्त होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष व एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, नेता सदन व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित समस्त पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता बंधुओं का हृदय से धन्यवाद एवं कृतज्ञता प्रकट की।
जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए शीर्ष नेतृत्व का एक बड़ा विश्वास है। संसदीय परंपराओं का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए लोक-कल्याण और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि समिति के माध्यम से हर पीड़ित व्यक्ति को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाना उनका मुख्य प्रयास होगा। साथ ही, वे अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा पुलिस की कार्रवाई, 52 वर्षीय वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

महोबा। आगामी त्योहारों को देखते हुए अपराध नियंत्रण और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *