Breaking News

लक्षद्वीप के पास 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार; ईरानी नाव से मुंबई ले जा रहे थे नशीला पदार्थ

मुंबई। अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने एक ईरानी नाव को रोककर करीब 3,000 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स बरामद की है। कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने यह कार्रवाई 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास की थी। अधिकारियों को समुद्री रास्ते से नशीले पदार्थों की बड़ी खेप मुंबई पहुंचाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद तटरक्षक बल ने समुद्र और हवाई निगरानी बढ़ाई।

संदिग्ध ईरानी नाव को रोककर ली गई तलाशी

खुफिया सूचना के आधार पर कोस्ट गार्ड ने लक्षद्वीप के पश्चिमी क्षेत्र में एक संदिग्ध नाव को रोका। तलाशी के दौरान नाव से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इसके बाद नाव में सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियां नाव, चालक दल और बरामद ड्रग्स को सुरक्षित रूप से मुंबई लेकर आईं। यहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समुद्री रास्ते से तस्करी रोकने पर एजेंसियों का फोकस

इस कार्रवाई को समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स की खेप कहां से लाई गई थी और इसे मुंबई में किस तक पहुंचाया जाना था।

अप्रैल 2025 में भी पकड़ी गई थी बड़ी खेप

इससे पहले अप्रैल 2025 में भी गुजरात तट के पास ATS और भारतीय तटरक्षक बल ने करीब 311 किलो मेथामफेटामाइन बरामद की थी। उस खेप की कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपए बताई गई थी। जानकारी के मुताबिक, नशीले पदार्थों को पाकिस्तान के पसनी पोर्ट से तमिलनाडु ले जाने की कोशिश की जा रही थी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान तस्करों ने ड्रग्स समुद्र में फेंक दी थी और पाकिस्तान की समुद्री सीमा की ओर भाग गए थे।

About NW-Editor

Check Also

मुंबई कोस्टल रोड पर BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 की मौत और एक गंभीर घायल

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार BMW कार फ्लाईओवर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *