Breaking News

लखनऊ में मरीजों की भारी भीड़ से चरमराई OPD व्यवस्था, सुबह 5 बजे से लगी लंबी कतारें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को मेडिकल यूनिवर्सिटी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सुबह तड़के पांच बजे से ही मरीजों और उनके तीमारदारों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते नई ओपीडी के बाहर करीब एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को पंजीकरण कराने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही अस्पताल परिसर में जुटने लगे मरीज

सोमवार सुबह आठ बजे ओपीडी भवन खुलने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को अंदर प्रवेश दिया गया। इसके बाद पर्चा बनवाने और संबंधित विभाग में डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों को बैठने की जगह नहीं मिली, जिसके चलते वे सड़क किनारे और जमीन पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए।

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी रही लंबी कतार

KGMU के लगभग सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की उपलब्धता रही, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। पंजीकरण काउंटरों पर भी लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज के जिलों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

त्योहारी सीजन के बाद बढ़ी मरीजों की संख्या

दिवाली और छठ पूजा के दौरान करीब एक सप्ताह तक अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही थी। त्योहारों के बाद सोमवार को नियमित ओपीडी सेवाएं शुरू होने पर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते अस्पताल परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में आग का तांडव: किराना दुकान और गोदाम का सामान जलकर राख, 20 लाख रुपये का नुकसान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में किराने की दुकान और गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *