Breaking News

विधायक ने हैबतपुर में किया सीसी रोड व नाली का लोकार्पण

– ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन
– सीसी रोड का लोकार्पण करते सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी।
फतेहपुर। विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए जनपद के विकास खण्ड भिटौरा के अंतर्गत ग्राम हैबतपुर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती प्रदान की गई है। सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने विधायक निधि योजना के तहत नवनिर्मित सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्र में जल निकासी और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। रामनरेश पाल के घर से लेकर गुलाब लोधी के घर तक बनाई गई। इस सीसी रोड और नाली निर्माण में लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये की लागत आई है। इस सड़क के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और विधायक निधि का उपयोग सीधे जनता की सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर मनोज लोधी, राजेन्द्र यादव, ग्राम प्रधान स्वामी सरन पाल, शिवमोहन लोधी, डॉ. बीरेंद्र लोधी, विमलेश लोधी, जगतपाल, मेवालाल, रामशंकर, उमेश पाल, रामनरेश पाल, बीरेंद्र टेलर, सिया चन्द्र पासवान शामिल रहे। अंत में विधायक ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

About NW-Editor

Check Also

बार चुनाव: शाहिद को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन

– कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी। फतेहपुर। जिला बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *