Breaking News

तीन बच्चों को कमर में बांध कर नहर में कूदी मां, चारों की हुई मौत

 

नरैनी, बांदा। नरैनी कोतवाली के रिसौरा गांव की रीना नाम की महिला अपने दो लड़कों और एक लड़की को रस्सी के जरिये कमर में बांध कर नहर में कूद गयी, जैसे ही गांव वालों को सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर का पानी रुकवाया। और चारो शव बाहर निकाले गएं। बताया जा रहा है की महिला का पति शराब पीता था जिससे झगड़े के बाद महिला सुबह 4 बजे ही घर से निकल गयी थी, नहर के बाहर जब चप्पल देखी गयी तब लोगों को शंका हुई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में 2 छात्रों की मौत से विद्यालय में मचा हड़कंप: स्कूल प्रबंधक और बेटा फरार; पुलिस ने तेज की जांच

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *