Breaking News

करंट की चपेट में आने से मां झुलसी, बेटी की हुई मौत

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई वहीं मृतक की माँ गंभीर रूप से झुलस गई जिसका उपचार जारी है। बता दें कि जलालपुर गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी महालक्ष्मी पुत्री बाले निषाद आज दोपहर अपने घर पर लगे विद्युत बोर्ड की बटन बंद कर रही थी उसी दौरान किशोरी करंट की चपेट में आ गई, जैसे ही माँ चंदा देवी उम्र 45 वर्ष ने देखा तो बेटी को बचाने पहुंची तभी माँ भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई और दोनों बेसुध हालात में गिर गए, जैसे ही अन्य परिजनों ने देखा तो दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य बबेरू पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया, और मां चंदा देवी का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है वही किशोरी की मौत से पारिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *