Breaking News

पालिकाध्यक्ष ने दो सीसी मार्गों का किया शिलान्यास

– सभी मुहल्लों को मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु पालिका प्रयासरत: राजकुमार
– सीसी मार्ग का शिलान्यास करते पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट।
फतेहपुर। शहर के ईसाईन पुरवा वार्ड के गाजीपुर बस स्टाप अशोकनगर में लगभग पंद्रह लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सीसी सड़कों का नगर पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने शिलान्यास किया। श्री मौर्य ने कहा कि नगर के सभी मोहल्लों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर के विकास के लिए सड़कों, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इस मौके पर सभासद सुनील गुप्ता, प्रेम प्रकाश मिश्रा, उमाशंकर, पिंटू सिंह, सोनू पांडेय, शिवभान सिंह, श्यामू पांडेय, अखिलेश तिवारी, गुड्डू गुप्ता, गोलू अवस्थी, छोटा सिंह सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, इंजेक्शन को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *