मोहम्मद कमर
लखीमपुर खीरी: स्मार्टफोन, फर्नीचर व प्री-स्कूल किट से सुसज्जित केंद्र, बच्चों और महिलाओं के पोषण में मिलेगी नई मजबूती विधायक, डीएम व सीडीओ ने बांटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरों पर दिखी खुशी लखीमपुर खीरी में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पोषण योजनाओं को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
आंगनबाड़ी केंद्रों को अब स्मार्ट डिजिटल सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। केंद्रों पर स्मार्टफोन, फर्नीचर और प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में सुधार होगा। अधिकारियों ने बताया कि इन सुविधाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजनाओं के संचालन में आसानी होगी और लाभार्थियों तक सेवाएं और बेहतर तरीके से पहुंचाई जा सकेंगी। यह पहल जिले में पोषण अभियान को मजबूत करने के साथ ही बाल विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

News Wani