Breaking News

आपसी विवाद में चाकू से हमला, युवक जख्मी

बांका के सुईया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर जमकर चाकू बाजी हुई है। घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र के सुईया के पास डेरा डालकर रह रहे दो बंजारा के बीच आपसी विवाद होने के बाद चाकू से एक दूसरे के ऊपर हमला करने के बाद दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जख्मी उत्तर प्रदेश के बिलासपुर जिला अंतर्गत हरवाया निवासी समराज सिंह और मध्य प्रदेश के बिलासपुर जिला अंतर्गत कटनी निवासी उरमीसलाल सिंह है। दोनों के बीच आपसी विवाद होने के बाद दोनों ने एक दूसरे के ऊपर चाकू से वार कर एक दूसरे को जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में पहले भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में जख्मी के परिजनों ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। जिसमें दोनों के बीच चाकू बाजी हुई है। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पहले परिजन ने चाकू बाजी मामले को छुपाते हुए कहा रहा था कि एक्सीडेंट हुआ है। जब डॉक्टर ने चाकू बाजी की पुष्टि की तो परिजन ने भी चाकू से हमले की बात स्वीकार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर चाकू हमले में दोनों जख्मी हुआ है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

29-01-2026 news wani ftpp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *