Breaking News

जमीन के लिए देवर ने किया विधवा भाभी का कत्ल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में देवर ने विधवा भाभी का कत्ल कर दिया। मामला थाना भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर का है। बताया गया है कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने रविवार की रात भाभी की गोली मारकर हत्या की। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी देवर भाग गया। सोमवार की सुबह एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी सीता देवी  के पति प्रवीण की करीब 6 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। घर में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। ससुर सीता को जमीन नहीं दे रहे थे। रविवार की रात को जमीन के विवाद को लेकर देवर प्रशांत ने सीता को गोली मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। आरोपी देवर की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About NW-Editor

Check Also

17 घंटे बाद लौटी थी सांसों की उम्मीद, नौ दिन तक चला इलाज; आखिर जिंदगी से जंग हार गईं शीला देवी

आगरा। नौ दिन पहले जिस महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, अंतिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *