Breaking News

मां की बेटी फंदे पर लटकी मिली, वजह हैरान कर देने वाली

किच्छा में कोतवाली की एक कॉलोनी में रविवार सुबह एक किशोरी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी शनिवार रात को ढाई बजे फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस पर मां ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मां नीचे कमरे में आ गई और किशोरी ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया।

सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठी तो मां उसे जगाने गई। आवाज देने पर भी उसने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में किशोरी पंखे से लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About NW-Editor

Check Also

उत्तराखंड टनल हादसे में राहत-बचाव अभियान जारी: 7 लोगों की हुई मौत; 3 मजदूर अब भी फंसे

उत्तराखंड के चमोली जिले में टनल हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *