Breaking News

ग्राम रारा के दुर्गा पंडाल में हुआ रात्रि जागरण

– देवी माता के गीतों से वातावरण हुआ भक्तिमय
–  भव्य झांकियां प्रस्तुत करते कलाकार।
फतेहपुर। भिटौरा विकास खंड के ग्राम रारा में दुर्गा पंडाल पर मंगलवार की रात भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कानपुर से आईं जय कालिका जागरण कमेटी की ओर से भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।
कलाकारों ने देवी माता के भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरी रात गांववासी झूमते-गाते और झांकियों का आनंद लेते नजर आए। गांव के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर तक भक्तिमय माहौल में सभी लोग देवी के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर आयोजक भगवत सिंह राना, गुलाब सिंह चंदेल, नीरज तिवारी, अतर सिंह चंदेल, मनोज मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, घनश्याम सिंह, पुत्तन सिंह, अवधेश सिंह, संतोष मिश्रा आदि लोग रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

धूल भरी आंधी का कहर, दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज

– पेड़ों की डालियां टूटीं, आम की फसल को नुकसान – अचानक आई आंधी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *