Breaking News

दिल्ली कैपिटल्स की कमान अब सौरव गांगुली के हाथ, IPL के अगले सीजन में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। अगले IPL सीजन में गांगुली टीम की कोचिंग जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह फ्रेंचाइजी के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में काम कर चुके हैं।

गांगुली ने 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर अपना पहला कोचिंग अनुभव हासिल किया था। अब IPL में वह दिल्ली की टीम को नई दिशा देने की कोशिश करेंगे।

IPL में गांगुली का शानदार रिकॉर्ड

सौरव गांगुली ने IPL में कुल 59 मुकाबले खेले और 1,349 रन बनाए। उनके नाम 91 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी और 7 अर्धशतक हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी भी की।

IPL में उनका पदार्पण 2008 में KKR के लिए हुआ था, जबकि उन्होंने अपना आखिरी IPL मुकाबला 2012 में पुणे वॉरियर्स के लिए खेला। गेंदबाजी में भी गांगुली ने 10 विकेट हासिल किए थे।

दिल्ली को पहली ट्रॉफी दिलाने की चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स अब तक IPL का खिताब नहीं जीत सकी है। टीम 2020 में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।

अब गांगुली के सामने टीम को पहली IPL ट्रॉफी तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती होगी। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और नेतृत्व के लंबे अनुभव से टीम को फायदा मिलने की उम्मीद है।

16 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले

गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। 1996 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू किया और अपने पहले ही टेस्ट में 131 रन की यादगार पारी खेली।

अपने करियर में उन्होंने 113 टेस्ट में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 16 और वनडे में 22 शतक हैं।

साल 2000 में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद गांगुली के नेतृत्व में भारत ने विदेशों में कई महत्वपूर्ण जीत हासिल कीं। उनकी कप्तानी में टीम 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी।

BCCI अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली

सौरव गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 में उन्हें BCCI अध्यक्ष बनाया गया था। 2022 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था।

About NW-Editor

Check Also

न्यू चंडीगढ़ में पहली बार वनडे मुकाबला, भारत की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप पर; सिराज की वापसी संभव

न्यू चंडीगढ़। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *