तेल भरे टैंकर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

बिंदकी, फतेहपुर। ईंट लादकर ट्रैक्टर बिंदकी की ओर आ रहा था तभी पीछे से आ रहे तेल से भरे टैंकर ने ट्रैक्टर पर जोरदार की टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर में सवार एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं ट्रैक्टर चालक सहित तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजा। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के राजीपुर के पास से ट्रैक्टर चालक ईंट लाद कर बिंदकी आ रहा था तभी खजुहा मुगल रोड स्थित पावर हाउस के समीप जैसे ही ट्रैक्टर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार से तेल से भरे टैंकर ने ट्रैक्टर पर जोरदार की टक्कर मार दी जिससे भट्ठा मजदूर रंजीत उम्र 22 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी मोहन पुरवा थाना मटौध जनपद बांदा की मौके पर दर्द ना मौत हो गई वहीं ट्रैक्टर चालक राजू उम्र 29 वर्ष पुत्र देवी चरण निवासी सदन बदन का पुरवा कोतवाली बिंदकी बृजमोहन उम्र 30 वर्ष पुत्र स्वर्गी देवी प्रसाद निवासी परादान कोतवाली बिंदकी के तथा श्री कृष्णा उम्र 47 वर्ष पुत्र शिवनाथ निवासी यशोदा नगर कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भी लग गई दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया काफी देर चले प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजा।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *