फतेहपुर। साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन माध्यम से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 1,20,100 रुपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खाते में वापस कराया है। पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि उनके वीजा सही करने के नाम पर उनसे ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से 1,20,100 रुपये की ठगी की गई थी। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित बैंक से संवाद कर ट्रांसफर की गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद, विधिक अनुक्रम के तहत पीड़ित के बैंक खाते में 1,20,100 रुपये की धनराशि सकुशल वापस करा दी गई। पीड़ित ने जनपदीय उच्चाधिकारियों और साइबर क्राइम पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह और निरीक्षक मो. कमर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।