Breaking News

“ऑनलाइन गेम बना जाल! किशोर की एक चूक से परिवार बना ठगी का शिकार!”

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। यहां एक परिवार को महज एक लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया और खाते से करीब 9 हज़ार रुपये गायब हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का 14 वर्षीय किशोर (Teenager) अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम (online game) खेल रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल स्क्रीन पर एक अनजान लिंक आया। मासूम ने बिना सोचे-समझे उस लिंक पर क्लिक कर दिया।

कुछ ही देर बाद परिवार के बैंक खाते से लगभग 9,000 रुपये अचानक गायब हो गए। खाते से पैसे उड़ने की जानकारी होते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल साइबर सेल ने खाते से पैसों की ट्रांजैक्शन डिटेल निकालकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और साइबर सेल ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि – किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। बच्चों को ऑनलाइन गेम खेलते समय निगरानी में रखें। खाते से संबंधित कोई भी जानकारी, ओटीपी या लिंक किसी के साथ साझा न करें। यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है।

About NW-Editor

Check Also

सिलेंडर के लिए यूपी में जमकर लात-घूसे चले, गाली-गलौज: लखनऊ में लंबी कतारें, कानपुर में लोगों का गुस्सा

यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट कम नहीं हो रहा है। लगातार चौथे दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *