Breaking News

“बीमार ओम प्रकाश राजभर से मिलने अस्पताल पहुंचे CM योगी, जाना हालचाल”

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर  से मुलाकात करने आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। उन्होंने राजभर के दोनों बेटों अरविंद राजभर और अरुण राजभर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। राज्य के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। उनके भर्ती होने के बाद से सरकार के कई अन्य मंत्री भी अस्पताल का दौरा कर चुके हैं।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार शाम को मंत्री को चक्कर आने और चलने में कठिनाई की शिकायत के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए थे। बाद में देर शाम उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के अनुसार, राजभर को हल्का स्ट्रोक आया है और उनका इलाज चल रहा है।

About NW-Editor

Check Also

66 मिमी बारिश से लखनऊ बेहाल, आशियाना-गोमतीनगर समेत कई इलाकों में जलभराव

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। महज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *