Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर की शिकस्त से पाक PM शहबाज सदमे में: बोले—दिल्ली से मुंबई तक, भारत नहीं भूलेगा हमारी हार

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के हाथों करारी हार से अब भी सदमे हैं। शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक बार फिर से अपनी सेना की शेखी बघारी और दावा किया कि पाकिस्‍तान ने लड़ाई के दौरान मोदी सरकार को कभी न भूलने वाला सबक दिया है। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक भारत कभी हार नहीं भूलेगा। दरअसल, पाकिस्‍तान की सरकार लगातार ऑपरेशन सिंदूर में हुई हार को लेकर अपने ही देश में घिरी हुई है। इमरान खान के समर्थक खुलकर भारत के हाथों हार को लेकर शहबाज शरीफ और पाकिस्‍तान के असली शासक फील्‍ड मार्शल असीम मुनीर की आलोचना कर रहे हैं। इस वजह से शहबाज शरीफ सरकार दबाव में है।

इमरान खान और टीटीपी आतंक‍ियों के गढ़ खैबर पख्‍तूनख्‍वा में एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने पाकिस्‍तानी सेना को लेकर यह शेखी बघारी। शहबाज शरीफ ने दावा किया, ‘भारत-पाकिस्‍तान की लड़ाई के दौरान पाकिस्‍तान ने मोदी सरकार को ऐसा सबक सिखाया है जिसको वह कभी नहीं भूलेगी। दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक भारत कभी भी इस हार को नहीं भूलेगा।’ बता दें कि कश्‍मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्‍तान के अंदर ब्रह्मोस मिसाइलों से जमकर तबाही मचाते हुए उसके कई एयरबेस पर हमला किया था।

शहबाज शरीफ के न‍िशाने पर इमरान खान-

बुशरा बीवीभारत के एस 400 एयर डिफेंस सिस्‍टम ने पाकिस्‍तान के फाइटर जेट को मार गिराया था। भारतीय हमले की तस्‍वीरों को पूरी दुनिया ने देखा और सैटलाइट तस्‍वीरों ने इसकी पुष्टि की। खैबर पख्‍तूनख्‍वा में लगातार टीटीपी के आतंकी हमले कर रहे हैं और पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार रहे हैं। इसको देखते हुए शहबाज ने पश्‍तूनों को मनाने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि यहां के लोग बहुत बहादुर हैं और दशकों से आतंकवाद से लड़ रहे हैं। बता दें कि खैबर प्रांत में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार है जिसे हटाने के लिए शहबाज शरीफ और असीम मुनीर साजिश कर रहे हैं। 

शहबाज शरीफ ने दावा किया कि उनकी सरकार ने कड़ी मेहनत से न कि जादू टोने से देश को बर्बाद होने से बचा लिया। उनका इशारा इमरान खान की पत्‍नी बुशरा बीवी की ओर था। बुशरा बीवी पर आरोप है कि वह इमरान खान के सत्‍ता में रहने के दौरान जादू टोने करती थीं। बुशरा बीवी खुद को पीर कहती हैं। शहबाज भले ही देश को बचाने का दावा कर रहे हैं लेकिन देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। पाकिस्‍तान की सरकार चीन, सऊदी अरब और आईएमएफ से लोन के लिए गुहार लगा रही है।

About NW-Editor

Check Also

इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला: धमाकों से दहला इलाका, आग की लपटों के बीच मचा हड़कंप

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार को बड़ा हमला हुआ। विस्फोटक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *