Breaking News

“PM मोदी ने पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी: 3,250 करोड़ की परियोजना का किया उद्घाटन”

पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को पीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात और उसके बारे में जाना। पीएम ने ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी बात की। पीएम ने कहा- वंदे भारत ट्रेन लोगों के सफर को आरामदायक बनाएगी। लोग कहते थे कि काश विदेशों जैसी ट्रेने भारत में होती, आज वो सपना साकार हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन मेक इन इंडिया है, इसमें हम भारतीयों का पसीना लगा है।

ये ट्रेन मां काली की धरती को मां कामाख्या की धरती से जोड़ रही है। इस ट्रेन से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे कम हो जाएगा। अभी हावड़ा से गुवाहाटी ट्रेन से जाने में करीब 18 घंटे लगते हैं। PM ने पश्चिम बंगाल में 3,250 करोड़ रुपए से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने वर्चुअली 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन उत्तरी बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार को भारत के दूसरे हिस्सों से जोड़ेंगी।

3 तस्वीरों में देखिए उद्घाटन

पीएम रेल मंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ मालदा टाउन स्टेशन पहुंचे।
पीएम को स्मृति चिह्न देकर रेल मंत्री ने सम्मानित किया।पीएम रेल मंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ मालदा टाउन स्टेशन पहुंचे।
पीएम को स्मृति चिह्न देकर रेल मंत्री ने सम्मानित किया।
पीएम मोदी ने ट्रेन के अंदर मौजूद बच्चों से बात की।
पीएम मोदी ने ट्रेन के अंदर मौजूद बच्चों से बात की।
पीएम ने ट्रेन के ड्राइवर से भी मुलाकात की।
पीएम ने ट्रेन के ड्राइवर से भी मुलाकात की।

2 तस्वीरों में देखिए नई वंदे भारत स्लीपर

इनॉगरेशन से पहले मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर को सजाया गया।
इनॉगरेशन से पहले मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर को सजाया गया।
मालदा टाउन स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत स्लपीर ट्रेन।
मालदा टाउन स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत स्लपीर ट्रेन।

About NW-Editor

Check Also

आचार संहिता के बाद एक्शन मोड में चुनाव आयोग, बंगाल में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *